Thursday, August 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
स्वास्थ

कट्टे के साथ फोटो वायरल, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 01 Aug 2026, 02:55 PM

"कट्टे के साथ फोटो वायरल, फेमस होने का शौक पड़ा भारी! मेरठ पुलिस ने शुरू की युवक की जांच"

कट्टे के साथ फोटो वायरल, युवक की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा पीर, किदवई नगर में नाई की दुकान चलाने वाले फैजान नामक युवक की कट्टे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार, वायरल फोटो में दिखाई दे रहा हथियार कट्टा होने की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर खुद को फेमस करने की चाह में युवक ने कट्टे के साथ फोटो वायरल की। मामला सामने आने के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: