Thursday, August 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
स्वास्थ

ड्रीम हॉलिडे होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Jul 2026, 09:27 PM
ड्रीम हॉलिडे होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर हंगामा, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

मेरठ। रोहटा बायपास (NH-58) स्थित ड्रीम हॉलिडे होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर सोमवार को नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का दावा है कि उन्हें मिली सूचना के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू और नितिन खिरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता होटल पहुंचे।

संगठन का आरोप है कि होटल के भीतर कुछ युवतियां मिलीं तथा कमरों से कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि होटल में स्थापित भगवान की मूर्ति के पास ऐसी सामग्री रखी हुई थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नरसिंह वाहिनी ने होटल को सील करने तथा संचालकों और कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मनीष कुमार, निखिल जाटव, निशंक सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: