Thursday, August 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
ट्रेंडिंग

शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा में 'उड़ान खुशियों की' थीम पर महिलाओं ने किया जमकर मनोरंजन

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 17 Jul 2026, 06:43 PM
शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा में 'उड़ान खुशियों की' थीम पर महिलाओं ने किया जमकर मनोरंजन

मेरठ। शाइनिंग स्टार्स क्लब की मासिक सभा शुक्रवार, 17 जुलाई को 22B रेस्टोरेंट में "✈️ उड़ान खुशियों की – शाइनिंग स्टार्स एयरलाइंस ✈️" थीम पर उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ प्रार्थना कर किया। इसके बाद नीलिमा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया, जबकि स्वाति और ज्योत्सना ने पूरे कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन किया।

कार्यक्रम में अर्चना ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। आशा और प्रीति ने तंबोला का आयोजन किया, वहीं सुषमा और निशा ने प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए। शर्मीला ने रोचक गेम्स के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

सभा का मुख्य आकर्षण "एयरपोर्ट कैटवॉक" रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड गीतों पर डांस, मस्ती और मनोरंजन के साथ कार्यक्रम यादगार बन गया।

अंत में क्लब की संस्थापक शालू गुप्ता ने नए सत्र की पहली मासिक बैठक की सफल आयोजन पर सभी सदस्यों को बधाई दी और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रियंका, पारुल, भावना, शैली, सपना, नेहा और सोनिया सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

शेयर करें: